खरखौदा थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव से एक माह पूर्व एक किशोरी को अगवा कर लिया गया था। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को किशोरी को बरामद कर लिया। हालांकि इस बीते एक महीने में पीड़िता के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान वो लगातार पुलिस थाने के चक्कर लगाते रहे और अपना बेटी को बरामद करने की गुहार लगाते रहे। गुस्साए बैठे किशोरी के परिजनों ने आज खरखौदा थाने में जमकर हंगामा किया। इस बीच पुलिस ने पीड़िता के परिजनों को समझाने का प्रयास किया और शांत कराया।
वहीं किशोरी के पिता ने बृहस्पतिवार को थाने के सामने बस के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला थाने की महिला दारोगा पर अभद्रता का आरोप भी लगाया। इस दौरान किशोरी के परिजन महिला थाने भी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।