फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेने गई महिला से गन प्वाइंट पर छेड़छाड़

Fri, 27 May 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गंगा खादर के एक गांव में शुक्रवार को खेत में चारा लेने गई महिला से पड़ोस के गांव के दो युवकों ने गन प्वांइट पर छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आस पास के खेत में काम कर करे किसानों को आता देख आरोपी युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन


हालांकि आरोपी युवकों के परिजनों द्वारा माफी मांगने पर ग्रामीणों ने मामला रफा दफा करा दिया। पुलिस ने इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे महिला खेत से चारा लेने गई थी।

पहले से घात लगाए बैठे पड़ोस के गांव के दो युवकों ने गन प्वाइंट पर महिला से छेड़छाड़  शुरू कर दी। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों को आता देख आरोपी युवक महिला को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन


मामले की खबर मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। देर शाम आरोपी के परिजनों ने सार्वजनिक रुप से माफी मांग ली। इस पर ग्रामीणों ने मामला रफा-दफा कर दिया। उधर, पुलिस ने इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें