एनएच-24 पर पड़े एक गड्ढे ने मॉडल वाइन शॉप के सेल्समैन की जान ले ली। रविवार रात गड्ढे पर पहिया पड़ने से बाइक उछली और हाईवे किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे में घायल सेल्समैन की मौके पर मौत हो गई।
जनूपुरा गांव के किसान विक्रम यादव का 28 वर्षीय बेटा राजीव गढ़ में मॉडल वाइन शॉप पर सेल्समैन था। वह रविवार रात करीब 11 बजे मॉडल शॉप बंद कर ढाबे पर खाना खाने जा रहा था।
गड्ढे में टायर गिरने से बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह हाईवे किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गया। वह रातभर वहीं पड़ा रहा और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह राहगीरों ने कोतवाली में सूचना दी। राजीव के दो बच्चे भी हैं।