फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से चली गोली, युवक घायल

Mon, 23 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्पीड ब्रेकर पर जोर का झटका लगने से अंटी में लगे लोडेड तमंचे से गोली चलने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में एक अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक रविवार दोपहर दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर डेहरा कुटी के बाजार से सामान खरीदने जा रहा था। जैसे ही बाइक गांव के बाहर गढ़-स्याना रोड के बस स्टॉप पर पहुंची तो स्पीड ब्रेकर पर झटका लगने से बाइक पर पीछे बैठे युवक की अंटी में लगा लोडेड तमंचा चलने से युवक घायल हो गया।

गोली उसकी जांघ में लगी है।  लोगों ने उसे गंभीर हालत में गढ़ के नर्सिंग होम पहुंचाया। यहां से उसे डाक्टर ने मेरठ रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने घटना की जानकारी से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें