बहादुरगढ़ के गांव कन्नौर से शुक्रवार रात कार सवार लोगों ने एक किशोरी का अगवा कर लिया था। किशोरी की बरामदगी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को थाने का घेराव कर हंगामा किया।
ग्रामीणों का गुस्सा देखकर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गांव कनौर की एक (15) लड़की शुक्रवार शाम अपनी चाची के साथ खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में मारुति वैन सवार पांच लोगों ने किशोरी को गाड़ी में डाल लिया और ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने चाची को घायल कर दिया था।
दूसरे दिन किशोरी की बरामदगी के लिए और अनहोनी की आशंका से परेशान ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर लिया। उन्होेंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठे गए।
इंस्पेक्टर पूनिया के किशोरी की बरामदगी और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए।