कोठी गेट स्थित नई आबादी में अवैध शराब बेचने का विरोध करने पर आरोपियों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर फायरिंग की। पीड़ित का आरोप है कि मामले की शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
नई आबादी राजकुमार 21 सितंबर को घर में मौजूद थे। इसी दौरान उनके घर में कुछ लोग घुस आए और मारपीट करने लगे। विरोध करने आरोपी फायरिंग कर भाग गए। मारपीट करने वाले आरोपी मोहल्ले में अवैध शराब का धंधा करते है।
आरोप है कि शराब बेचने की शिकायत पुलिस से करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है। शनिवार को पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार, मुन्नालाल, हितेश, रवि कुमार, नितिन, सुमन, मूर्ति व बबीता सहित अन्य लोग शामिल रहे। एसपी अलंकृता सिंह का कहना है कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।