कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर कालोनी में एक वृद्ध का शव मिलने से अफरातफरी मच गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह किसी ने सूचना दी कि
एक 70-72 वर्षीय वृद्ध आदर्श नगर के पास बदहवास हालत में पड़ा है। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने काफी कोशिश की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। फिलहाल आसपास के थानों से शव को शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।