फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकत करने पर सिपाही को दौड़ाया

Fri, 15 Apr 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : Demo
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित साइलो प्रथम चौकी पर उस समय हंगामा हो गया, जब मेरठ की ओर से महिलाओं से लदे कैंटर में जात रही महिलाओं से शराबी सिपाही ने अभद्रता कर दी।
विज्ञापन


महिलाओं ने गाड़ी रुकवाकर सिपाही को चौकी तक दौड़ लिया और हंगामा किया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार शाम महिलाओं से लदा एक कैंटर मेरठ की ओर जा रहा था।

बताया गया कि एक सिपाही अपनी बाइक से मेरठ की ओर आ रहा था। उसने महिलाओं से अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। महिलाओं ने गाड़ी को साइलो प्रथम चौकी पर रुकवा लिया। गाड़ी को रुकता देखकर सिपाही ने अपनी बाइक को मौके पर छोड़ दिया और चौकी के भीतर घुस गया।
विज्ञापन


महिलाएं भी सिपाही के पीछे दौड़ गई। वहां काफी संख्या में लोग पहुंच गए। कुछ ही देर में सिपाही द्वारा छेड़छाड़ करने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसी प्रकार महिलाओं को शांत करने की कोशिश की।

पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर लौटा दिया। सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। कुछ गलतफहमी का यह मामला था, इस पर दोनों पक्षों में फैसला हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें