फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी इंचार्ज ने की नर्स से अश्लीलता

Thu, 28 Apr 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
किशोरी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
क्षेत्र की एक पीएचसी इंचार्ज पर स्टॉफ नर्स अश्लीलता और अभद्रता करने के आरोप लगा है। विरोध करने पर नर्स को तबादला कराने की धमकी देने का आरोप भी लगा है। स्टॉफ नर्स ने थाने में तहरीर दी और सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन


गढ़ तहसील क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्टाफ नर्स ने के प्रभारी डॉक्टर पर अश्लीलता और अभद्रता करने का आरोप लगाया। नर्स ने पुलिस को बताया कि जब पीएचसी के सभी कर्मचारी ड्यूटी पूरी कर चले गए।

पीएचसी इंचार्ज ने बुधवार दोपहर किसी विभागीय काम का हवाला देकर उसे इमरजेंसी रूम में बुलाया। वहां वह उससे अश्लीलता करने लगे। स्टाफ नर्स का आरोप है कि विरोध करने पर पीएचसी इंचार्ज ने कहा कि मेरी मर्जी के अनुरूप काम करना होगा।
विज्ञापन


अन्यथा दूसरी जगह तबादले के लिए तैयार हो जाओ। स्टाफ नर्स ने पुलिस से पूरे प्रकरण की जांच कराकर आरोपी पीएचसी इंचार्ज के खिलाफ लिखवाने की गुहार लगाई है। पीएचसी इंचार्ज का कहना है कि स्टाफ नर्स के सभी आरोप पूरी बेबुनियाद हैं। नर्स ने सीएमओ ऑफिस में भी मामले में शिकायत की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें