नेशनल हाईवे-24 पर सोमवार सुबह कोहरे के कारण एक के बाद एक 10 गांड़ियां टकराने से भीषण जाम लग गया। रही सही कसर सड़क के किनारे चल रहे काम ने पूरी कर दी।
जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली और ट्रैफिक पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन हटवाकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया। हादसों में वाहन चालकों हल्की चोटें आईं हैं।
नेशनल हाईवे-24 पर सुबह कोहरे ने जमकर कहर बरपाया। सुबह करीब नौ बजे दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही एक कार रामपुर कट और जेएमएस कालेज के बीच एक कार से टकरा गई।
हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी बालम सिंह घायल हो गए। इसके कुछ देर बाद गाजियाबाद निवासी कपिल देव की कार इन कारों से टकरा गई।
हादसे में कपिल घायल हो गए। तभी गाजियाबाद से आर रहा कैंटर पीछे से इन कारों में घुस गया। वाहन चालक कुछ समझ भी नहीं पाए थे।
तभी वैगनआर कार में दिल्ली से बछराऊ शादी समारोह में जा रहे फरीद अहमद की कार भी इन वाहनों से टकरा गई। हादसे में फरीद अहमद, उनकी पत्नी और पुत्र चोटिल हो गए।
इसके अलावा एनएच-24 पर ही एक ईको कार दिल्ली के मालवीय नगर से चंदौसी जा रहे नरेश की कार कार से भिड़ गई। करीब दस वाहनों के आपस में भिड़ने से नेशनल हाईवे पर भीषण जाम लग गया।
जाम में फंसकर वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली और ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया।
करीब 11 बजे जाम से राहत मिली। सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि कोहरे की वजह से वाहन आपस में भिड़ गए। कई वाहन सवारों को हल्की चोटें आई हैं।