फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 21 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर पति अलाउद्दीन की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलाउद्दीन हत्याकांड में आरोपी पत्नी राशिदा को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति अलाउद्दीन की हत्या करने का आरोप है। अलाउद्दीन का शव कुछ दिन पूर्व सिंभावली में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन


अलाउद्दीन (35) निवासी गांव नंगला काशी थाना कंकरखेड़ा जिला मेरठ, कई दिनों से बक्सर गांव स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। अलाउद्दीन का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद उसके भाइयों फारुख, इसहाक और रज्जाक ने अलाउद्दीन की पत्नी राशिदा हत्या करने का आरोप लगाया था।

उनका कहना था कि राशिदा ने अपने प्रेमी दिल्लू के साथ मिलकर हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।  सोमवार को राशिदा को गढ़ की अदालत से डासना जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


राशिदा की चार माह की बेटी भी है। उसे अपनी मां के साथ जेल जाना पड़ा। एसओ एनके शर्मा का कहना है कि पति की हत्यारोपी महिला राशिदा को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें