फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वाक पर निकली महिला का कुंडल लूटा

Mon, 25 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला हापुड़।
विज्ञापन
loot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर की पॉश कालोनी संजय विहार में रविवार की सुबह बाइक सवार दो युवकों ने मार्निंग वाक पर निकली महिला के कुंडल लूट लिए। इस वारदात से कालोनी में सनसनी फैल गई। पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


संजय विहार निवासी शिक्षक अवधेश श्रीवास्तव की पत्नी बीना श्रीवास्तव रविवार सुबह पांच बजे मार्निंग वाक पर निकली थी। तभी काली बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके कुंडल छीन लिए। शोर मचाने पर आसपास के तमाम लोग एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

इलाकाई लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले भी मार्निंग वाक पर निकली एक महिला से सोने की चेन लूट ली गई थी। आए दिन हो रही लूटपाट की वारदातों से कालोनी में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


अधिकांश महिलाओं ने सुबह की सैर पर निकलना बंद कर दिया है। उधर, पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें