फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी एक्सप्रेस में यात्री से मोबाइल लूटने वाला दबोचा

Tue, 01 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री से मोबाइल लूटने वाले एक बदमाश को जीआरपी ने दबोच लिया है। उसके कब्जे से लूट गए दो मोबाइल बरामद हुए हैं। जीआरपी बदमाश से पूछताछ कर रही है, ताकि ट्रेनों में हुई लूटपाट की कई घटनाओं का खुलासा हो सके।
विज्ञापन


जीआरपी एसओ सोमवीर सिंह ने बताया कि 18 जनवरी 2016 को मसूरी एक्सप्रेस में सफर कर रही दिल्ली निवासी रितू निगम के हाथ से एक युवक ने मोबाइल झपट लिया था। घटना की रिपोर्ट चौकी मे दर्ज कराई गई थी।

तभी से पुलिस बदमाश की तलाश कर रही थी। एसओ ने बताया कि सोमवार रात जीआरपी स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


जीआरपी ने उसे रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगा। इस पर जीआरपी ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया गया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

पूछताछ में उसने बताया कि उसने दोनों मोबाइल मसूरी एक्सप्रेस से लूटे थे। इन मोबाइल को वह बेचेने के लिए आया था। पकड़ा गया आरोपी मोहल्ला रफीकनगर निवासी सरताज है। बरामद मोबाइल में से एक रितू निगम का है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें