फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत

Sat, 19 Mar 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास शटल ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। रातभर जब ग्रामीण घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी थी।
विज्ञापन


पटेल नगर निवासी सुभाष चढ्डा (45) शुक्रवार को अपने भाई से दिल्ली में मिलने के लिए गया था। वह रात में दिल्ली से हापुड़ के बीच चलने वाली शटल ट्रेन में बैठकर लौट रहा था। ट्रेन के पिलखुवा पहुंचने पर परिजनों से सुभाष की बात भी की थी।

बताया गया कि अच्छेजा गांव के पास अचानक सुभाष ट्रेन से गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। काफी देर तक भी जब सुभाष घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सुबह ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और मृतक के पास मिले फोन नंबरों से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान कर ली। एसएचओ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। ट्रेन से गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें