फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने खाया जहर, गंभीर

Mon, 03 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में प्रेमी युगल ने परिजनों द्वारा मिलने का विरोध करने पर जहर पी लिया। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब 18 वर्षीय युवती का अपने ही गांव के दूसरी जाति के 20 वर्षीय युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के माता पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध की जानकारी होने पर परिजनों ने इसका विरोध किया।

इस संबंध में एक सप्ताह पूर्व पंचायत भी हुई थी। यहां दोनों को अलग अलग रहने का फरमान सुनाया गया। इसके बाद भी दोनों एक दूसरे से छिपकर मिलते रहे। रविवार सुबह दोनों घर से निकल कर पास ही खाली पड़े एक घेर में पहुंचे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने साथ जीने व मरने की कसम खाते हुए जहरीला पदार्थ पी लिया।  काफी देर तक युवती के घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले तो यहां घेर में दोनों बेसुध पड़े मिले।

लोगों ने उन्हें हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में दोनों के परिजनों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जहर खाने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें