फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में मुनीम के बैग से 5.64 लाख उड़ाए

Mon, 15 May 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
5.64 लाख उड़ाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के बर्तन व्यवसायी के मुनीम के बैग से गढ़ डिपो की रोडवेज बस में सवार कुछ बदमाशों ने 5.64 लाख रुपये उड़ा लिए। मुनीम को भनक लगते ही उसने शोर मचा दिया। ड्राइवर ने मुनीम को सड़क पर उतारकर बस को दौड़ा दिया,
विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने बस को धीरखेड़ा चौकी के पास रोक लिया। बस रुकते ही कुछ बदमाश कूदकर भाग निकले। पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर से 2.43 लाख रुपये बरामद कर लिए। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

शामली में प्रमोद बंसल की शक्ति मेटल इंडस्ट्रीज के नाम से बर्तन बनाने की फैक्ट्री है। सोमवार को उनका मुनीम नितिन उर्फ विक्की हापुड़ के व्यापारियों से रुपये वसूलने आया था।
विज्ञापन


5.64 लाख रुपये वसूलकर वह बुलंदशहर रोड देवी मंदिर से आगरा से मेरठ जा रही गढ़ डिपो की बस में बैठ गया। मेरठ रोड फ्लाईओवर के पास ही दो से तीन बदमाशों ने धक्का मुक्की करते हुए उसका बैग काटकर रकम उड़ा दी।

गनीमत रही कि विक्की ने बैग में रखा शॉल नीचे पड़ा हुआ देख लिया जो रुपयों के साथ बाहर निकल आया था। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। ड्राइवर ने कुछ लोगों के बस की कूदने की बात कहकर बस को फ्लाईओवर से उतरते ही रोककर मुनीम को उतार दिया और बस मेरठ की ओर दौड़ा दी।

मुनीम द्वारा सूचना पर साइलो पुलिस ने बस का पीछा कर उसे धीरखेड़ा चौकी पर रुकवा लिया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर दोनों संविदाकर्मी हैं। दोनों की साठगांठ से ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।

ऐसी अन्य घटनाओं में भी इनका हाथ हो सकता है। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। उधर, गढ़ के एआरएम संदीप अग्रवाल का कहना है कि पुलिस की जांच के बाद ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें