फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केले में नशीला पदार्थ खिलाकर चालक को हाईवे किनारे फेंका

Sat, 29 Apr 2017 08:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गजरौला से किराए पर बुक कर लाए ई रिक्शा चालक को केले में नशीला पदार्थ खिलाकर बदमाशों ने उसका ई-रिक्शा और नकदी लूट लिए। बेहोशी की हालत में बदमाश उसे गन्ने के खेत में फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के गजरौला कस्बे के ई रिक्शा चलाने वाले मनोहर लाल शुक्रवार को दो लोगों ने सुबह करीब दस बजे ब्रजघाट के लिए किराए पर बुक कर लाए थे। रात होने के बाद जब मनोहर लाल घर को वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क किया।

लेकिन फोन बंद होने पर परिजनों में अनहोनी की आशंका हुई। ग्राम प्रधान वीर सिंह चौहान को साथ लेकर परिजन मनोहर लाल की खोजबीन करने में जुट गए। लेकिन कोई पता न लगने पर उन्होंने ब्रजघाट पुलिस चौकी में गुमशुदगी की तहरीर दी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जंगल में काम कर रहे किसान को गन्ने की फसल में एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया। इस पर किसान ने  ग्रामीणों की मदद से उसे गढ़-चौपला के नर्सिंग होम में भर्ती कराया।

इलाज के बाद होश आने पर मनोहर लाल ने अपनी आपबीती सुनाई। इसके आधार पर लोगों ने मोबाइल पर खबर देकर परिजनों को बुलाया। परिजन पीड़ित ड्राइवर को साथ लेकर ब्रजघाट चौकी आए।

माचार लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी और न ही लूटी गई ई रिक्शा का कोई सुराग लग पाया था। चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें