पुलिसकर्मियों ने किया हंगामा
- फोटो : Demo Pic
सुरक्षा और गुंडागर्दी रोकने का जिम्मा संभाल रही पुलिस ही मेले में अव्यवस्था फैला रही है। पुलिसकर्मी ही मेले में झूला, सर्कस और मनोरंजन के साधनों पर फ्री एंट्री मांग रहे हैं। वह खुद ही नहीं, अपने परिजनों और मिलने वालों को भी टिकट नहीं लेने देते।
ये होटलों और चाय की दुकानों पर भी रुपये देने को तैयार नहीं है। रुपये मांगने या टिकट लेने का आग्रह करने पर पुलिसकर्मी हंगामा कर रहे हैं। बता दें कि खादर मेले में सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात की गई है।
मेले में पुलिसकर्मी ही हंगामा कर रहे हैं। मेले के सदर बाजार में शुक्रवार रात को पुलिसकर्मियों ने झूला-सर्कस जैसे मनोरंजन के साधनों पर टिकट मांगे जाने पर जमकर हंगामा किया। इनके कर्मचारियों के साथ मारपीट कर डाली।
उनका कसूर सिर्फ इतना था कि पुलिस वालों के साथ शो में आने वाले दर्जनों लोगों के पास टिकट न होने पर एंट्री रोक दी थी। पुलिस वालों के हंगामे से मनोरंजन के साधन चलाने वाले भयभीत हैं। हंगामे और मारपीट की खबर मिलते ही आला अफसर मौके पर पहुंचे तो पुलिस कर्मी वहां से रफूचक्कर हो गए।