फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघेईगढ़ में युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Sat, 12 Nov 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह उपमंडल के बघेईगढ़ में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में पहले तीसा अस्पताल लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे चंबा रेफर कर दिया। यहां आपातकालीन कक्ष में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को टांडा रेफर कर दिया, लेकिन जब तक युवक को एंबुलेंस में डाला जाता उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के परिजनों का बयान दर्ज कर चंबा में ही उसका पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन


युवक की पहचान किशोरी लाल पुत्र हरदयाल निवासी गांव बघेईगढ़ के रूप मे हुई है। युवक के पिता हरदयाल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय करीब तीन बजे अपने कमरे में था। काफी देर उसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया जहां पर किशोरी लाल कमरे की छत से फंदा लगाकर लटका हुआ था। घरवालों ने युवक को फंदे से उतारकर जमीन पर लेटाया।

उस दौरान उसकी सांस चल रही थी। उसके बाद उसे सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल चंबा रेफर कर दिया। रात के समय गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे युवक को वहां से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिये रेफर कर दिया गया, लेकिन एंबुलेंस में टांडा के लिये रवाना होते समय युवक ने दम तोड़ दिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की मौत के संबंध में परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें