फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत की जांच की लगाई गुहार

Wed, 08 Jun 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
श्री चंडी विद्यालय छात्रावास में संदिग्ध हालात में मिला था मृत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री चंडी विद्यालय छात्रावास में करीब ढाई माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्र की मौत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर छात्र की मौत की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन


बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित दिनेश शर्मा ने बताया कि गांव बोधी का पुरवा जिला प्रतापगढ़ निवासी देवेन्द्र मणि (15) श्री चंडी पाठशाला के छात्रावास में रहकर कक्षा नौ में पढ़ाई करता था।

देवेंद्र पढ़ने में होनहार था। वह स्वास्थ्य शरीर व कुशाग्र बुद्धि का छात्र था।  21 मार्च को देवेंद्र का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। छात्रावास समिति ने उसके परिजनों को सूचना दी थी।
विज्ञापन


सूचना पाकर परिजन व पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों ने देवेंद्र की हत्या की आशंका जताई थी। देवेंद्र के पिता मेदनी प्रसाद ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र ने मृत्यु से 10 दिन पहले अपनी बुआ को बताया था कि उसने रसोइया को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था।

जिसके बाद रसोइया ने छात्रावास के छात्रों को उकसाकर देवेंद्र की पिटाई करा दी थी। बाद में षडयंत्र कर देवेंद्र की हत्या कर दी। जिसकी उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि अब से पूर्व भी दो छात्र छात्रावास से लापता हो चुके हैं।

जिनकी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। एक छात्र की पहले भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। जिसकी अभी तक कोई जांच नहीं हो सकी है। इस अवसर पर डा.विष्णु दत्त शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, प्रवीण शर्मा, अनुज शर्मा, राजकुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें