देहात थाना क्षेत्र के होटल में बागपत की एक महिला से रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने सोमवार को देहात थाने में रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। महिला को मेडिकल चेकअप के लिए भेजकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार बागपत की रहने वाली एक महिला की देहात थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति से जानपहचान है। वह रविवार को हापुड़ में आई थी। जहां दोनों ने एक होटल में खाना और बाद में गढ़ रोड पर स्थित होटल में रहने के लिए गए।
महिला का आरोप है कि होटल के कमरे में परिचित ने उसे रेप किया। जब उसने इसका विरोध किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आरोपी भाग गया।
किसी प्रकार पीड़ित महिला सोमवार को देहात थाने पहुंची और पुलिस जानकारी दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल चेकअप के लिए भेजकर आरोपी के धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
एसओ देहात विनोद पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।