बाबूगढ़ और सिंभावली बॉर्डर पर 26 अक्तूबर को सरसों के तेल के टीनों से लदे ट्रक को मसूरी के गैंग ने लूटा था। पुलिस गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा का खुलासा कर दिया। उनके दो साथी भाग गए।
पुलिस को बदमाशों से बिना नंबर का ट्रक, चार तमंचे, पांच कारतूस मिले हैं। साथ ही 50 टीन सरसों का तेल और एक कंपनी के 18 कार्टून से भरा माल भी मिला है। एसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
एसपी योगेश सिंह ने बताया कि 26 अक्तूबर को हापुड़ के तेल व्यापारी का सरसों के तेल के टीनों से लदा ट्रक बाबूगढ़ और सिंभावली बॉर्डर पर लूट लिया गया था।
सोमवार रात सिंभावली और बाबूगढ़ बॉर्डर पर पुलिस टीम ने छह टायरा एक ट्रक को रोका। उसमें सवार 6 बदमाशों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने चार बदमाशों को दबोच लिया। दो साथी भाग गए।
बदमाशों की निशानदेही पर सरसों के तेल के 50 टीन और रामपुर जिले में एक कंपनी के माल लूट के 18 कार्टून मिले हैं।
गिरफ्तार बदमाश यूसुफ पुत्र यूनुस उर्फ मुन्ने निवासी ललियाना थाना किठौर जिला मेरठ, कमरे आलम उर्फ रमन पुत्र मुन्नव निवासी मुरादपुर थाना सिंभावली जिला हापुड़, निजाम पुत्र बाबू खां और आकिल पुत्र इकबाल निवासी नाहल थाना मसूरी जिला गाजियाबाद है।
लुकमान और असलम पुत्र बाबू खां निवासी नाहल भागे हुए हैं। उनके पास से बिना नंबर का ट्रक, चार तमंचे, पांच कारतूस मिले हैं।
दो सगे भाई करते हैं गैंग आपरेट
मसूरी का गैंग यूपी सहित आसपास के कई राज्यों में लूटपाट कर चुका है। गैंग को मसूरी के दोनों भाई लुकमान और असलम ऑपरेट करते हैं, हालांकि ये दोनों भागे हुए हैं। है।
गैंग के सदस्य ट्रक में चलते हैं और सामान से लदे ट्रक को ओवरटेक कर लूट लेते हैं। इस गैंग ने ही हरियाणा में बीड़ी से लदा ट्रक लूटा था।
गैंग बिना नंबर के ट्रक में एक साथ चलते थे पीछाकर हाईवे पर कहीं भी मौका मिलते ही उसे लूट लेते हैं। यह गैंग सोमवार रात भी ट्रक लूटने के फिराक में थे, जब पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
लुटेरों ने कबूली ये वारदातें
मसूरी के गैंग ने 15 अक्तूबर 2015 को थाना टांडा जिला रामपुर से जॉनसन एंड जॉनसन पाउडर, साबुन, क्रीम से भरा ट्रक लूटा था। 17 सितंबर 2015 को थाना स्यौहारा जिला बिजनौर से ट्रक में 340 कार्टून कॉलगेट के लूटे थे।
31 अक्तूबर को थाना छजलैट जिला मुरादाबाद से छह टायरा ट्रक से लाइफबॉय साबुन लूटा। थाना मिदनापुर जिला शाहजहांपुर में लूट के एक मामले में यूसुफ पुत्र यूनुस निवासी ललियाना थाना किठौर वांछित हैं। थाना सरसा जिला हरदोई पर लूट के मामले में निजाम पुत्र बाबू खां निवासी नाहल वांछित है।