फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पत्नी की हत्या कर तनावमुक्त महसूस कर रहा हूं...’

Fri, 28 Apr 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
हत्यारोपी नरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ और हापुड़ जनपद की सीमा पर बसे कैली गांव में शुक्रवार सुबह पत्नी की गला काटकर हत्या करने वाले युवक नरेंद्र ने पुलिस हिरासत में कहा कि उसे घटना का कोई मलाल नहीं है। बल्कि वह पत्नी को सबक सिखाकर खुद को तनावमुक्त महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


नरेंद्र सुबह करीब 8 बजे अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद नहा धोकर घर से बाहर निकला और दरवाजे बंद कर सीधा थाने पहुंचा। वहां उसने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती थी।

वह अक्सर मोबाइल से बात करती रहती थी। इसके लिए उसने कई बार पत्नी को मना किया था, लेकिन वह नहीं सुनती थी। इसी वजह से उसे उस पर शक होने लगा था। उसने यह भी बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से सिर्फ चाय और पानी पीकर जी रहा था,
विज्ञापन


क्योंकि वह किसी भी तरह अपनी पत्नी की हत्या कर उसे सबक सिखाना चाहता था। शुक्रवार सुबह उसे मौका मिल गया और उसने अपनी पत्नी पिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसकी मौत को सुनिश्चित करने के लिए उसने सब्जी के चाकू से पिंकी की गर्दन रेत डाली।

हवालात में बंद नरेंद्र से पुलिस कर्मियों ने जब पूछा कि क्या अब वह खाना खाएगा तो उसका जवाब था कि ‘मिलेगा तो जरूर खाऊंगा, क्योंकि अब मुझे भूख लगी है।’ नरेंद्र के परिवार वालों को जंगल में इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने दी तो उनके होश उड़ गए।

नरेंद्र की मां मूर्ति का तो बुरा हाल था, क्योंकि उसके बड़े बेटे जितेंद्र की पहले ही हत्या हो चुकी थी, वहीं दूसरे नंबर के अमित की भी संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। अब सिर्फ नरेंद्र और छोटी बहन अलका ही बुढ़ापे का सहारा थे, लेकिन नरेंद्र ने पिंकी की हत्या कर परिवार को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें