फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म दिन पर हर्ष फायरिंग से किशोरी घायल

Wed, 22 Jun 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरावनी में मंगलवार को जन्म दिन की पार्टी में हर्ष फायरिंग से पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। गांव सरावनी में मंगलवार को रामलाल के नाती की जन्मदिन की पार्टी थी। डीजे पर घरवाले व रिश्तेदार डांस कर रहे थे।

रात करीब 9:30 बजे बिजली गुल होने पर परिजनों ने जेनरेटर से डीजे चलाया। उधर, पड़ोसी सत्तार की बेटी मुस्कान (15) रात में छत पर सोने के लिए बिस्तर बिछाने गई थी। डीजे पर पड़ोसियों को डांस करता देख वह भी छत से डांस देखने लगी।
विज्ञापन


इसी बीच हर्ष फायरिंग शुरू होने से एक गोली मुस्कान के माथे में घुस गई, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन उसे पास के एक अस्पताल में लेकर गए। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखकर मेरठ रेफर कर दिया।

इस पर परिजनों ने उसे मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी के पिता सत्तार ने बाबूगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें