फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी की चिंगारी से जला घर, चार झुलसे

Mon, 18 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धौलाना
विज्ञापन
धौलाना के गांव सपनावत में आग लगने के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपनावत गांव में शनिवार रात बारात चढ़त के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी से एक घर में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गुलावठी के अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सपनावत निवासी सुभाष चंद्र पुत्र जगवीर सिंह का मकान सिंडिकेट बैंक के पीछे है। बताया गया कि शनिवार रात जब वह घर पर सो रहे थे, तभी अचानक उनके भूस के बौंगे में आग लग गई। आग देखकर उन्होंने शोर मचाया और परिवार ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकल वाहन समय से न पहुंचने पर सुभाष की कार, दो बाइक और घर का सारा सामान जल गया। आग पर काबू पाने के चक्कर में सुभाष के पुत्र मोहित, रोहित, पुत्रवधू राधा देवी और पोत्री पिंकी बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर धौलाना एसडीएम कन्हेई सिंह यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया और लेखपाल होराम सिंह को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। लेखपाल ने बताया कि करीब चार लाख रुपये की क्षति हुई है। बारात के दौरान होने वाली आतिशबाजी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में जगवीर ने चौकी पर तहरीर दी है।

नर्सरी में लगी आग से सैकड़ों पौधे जले
बहादुरगढ़ क्षेत्र में पलवाड़ा गांव के पास नर्सरी में रविवार सुबह आग लगने से वाशिंग टोनिया के एक हजार से भी अधिक पौधे जल गए। साथी पास के खेत में खड़ी गेहूं की छह बीघा फसल जल गई।

नर्सरी संचालक ने बताया कि वाशिंग टोनिया के एक पौधे की बिक्री दो से लेकर ढाई हजार के बीच होती है, जिससे नर्सरी में बड़ा नुकसान हुआ है। किसान महफूज खां की छह बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन


आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें