फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल काटने गए किसान के अपहरण का आरोप

Thu, 21 Apr 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
किडनैपिंग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
फसल काटने गए मोहल्ला न्यू पन्नापुरी निवासी एक किसान के अपहरण का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर, पुलिस रुपयों के लेनदेन विवाद बता रही है। न्यू पन्नापुरी निवासी लाल सिंह ने स्वर्गीय आईपीएस अशोक त्यागी के खेत बंटाई पर ले रखे हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह लाल सिंह खेत पर गया, तब से उसका कुछ पता नहीं है। लाल सिंह की पत्नी राजबाला का कहना है कि बड़े बेटे जोनी के मोबाइल पर कॉल आई थी कि एक लाख लाओ और पिता को ले जाओ। इस पर अपहरण का शोर मच गया।

परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस का दावा है कि लाल सिंह ने अटूटा के कुछ लोगों से करीब 7-8 लाख रुपये उधार ले रखे हैं। तगादा करने पर वह बार-बार टाल रहा है। लेनदार ही लाल सिंह को ले गए हैं। पुलिस ने लाल सिंह को थाने बुलवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें