फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र के परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Tue, 03 Jan 2017 09:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
नहीं लगा छात्र का सुराग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर से 25 दिन पहले लापता हुए छात्र का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। पुलिस पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


महफूज अली का 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अली कुचेसर चौपला स्थित एक स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। आठ दिसंबर को वह घर से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की।

25 दिन बीत जाने पर भी उसका कोई पता नहीं चला है। उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। परिजनों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। संबधित थाने के अलावा अन्य थानों को भी उसकी सूचना दी गई है। उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। जल्द उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें