फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर मारकर बाइक सवार को गिराया

Tue, 03 Jan 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बाइक सवार को गिराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार की टक्कर मारकर भोवापुर में बाइक सवार युवक को गिरा दिया गया। इसके बाद घायल को उठाकर फिर बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपी युवक गाजियाबाद के बम्हैटा के हैं।
विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर में सोमवार शाम बच्चों के बीच कहासुनी होने पर उनके परिजन भिड़ गए थे। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए थे। दोनों ही पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद मंगलवार दोपहर बाइक सवार युवक आशीष को दूसरे पक्ष के लोगों ने कार की टक्कर मारकर गिरा लिया। इसके बाद घायल आशीष को गिरा-गिराकर पीटा गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सौ नंबर पर खबर कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर आई पुलिस ने इंडिका कार कब्जे में लेकर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। वह गाजियाबाद के गांव बम्हैटा के रहने वाले हैं। घायल आशीष को सिंभावली के चिकित्सकों ने हापुड़ रेफर कर दिया।

घायल के परिजनों ने दूसरे पक्ष के सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर एक कार समेत दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया है, घायल का चिकित्सीय परीक्षण होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें