फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीसी में हेराफेरी करने पर पूर्व चेयरमैन सहित तीन पर एफआईआर

Wed, 28 Sep 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
प्रमाण पत्र - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
टीसी में हेराफेरी कर कोली के स्थान पर कोरी अंकित करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व चेयरमैन भरतकुमार ने इसकी शिकायत कोर्ट में की थी।
विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार शर्मा और क्लर्क पूरनलाल को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जाति बदलकर चुनाव लड़कर जीते चेयरमैन को हाईकोर्ट के आदेश पर पद से पहले ही हटाया जा चुका है।

कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में पूर्व चेयरमैन भारत कुमार ने आरोप लगाया है कि पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश ने सरदार पटेल जूनियर हाईस्कूल पिलखुवा के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार शर्मा और क्लर्क पूरनलाल के साथ मिलकर टीसी में कटिंग कर कोली के स्थान पर कोरी लिखवा लिया।
विज्ञापन


यह गलत है, यदि वास्तव में ओमप्रकाश कोरी होते तो प्राथमिक विद्यालय के रजिस्टर में भी उनकी यही जाति अंकित होती। जबकि उक्त रजिस्टर में ओमप्रकाश की जाति कोली अंकित है।

इसी तरह मारवाड़ इंटर कालेज पिलखुवा के स्कालर रजिस्टर व टीसी में ओमप्रकाश की जाति कोली अंकित है। इसलिए उक्त स्कूल के रजिस्टर में कांट छांट की गई है। इस मामले में पूर्व चेयरमैन भारत कुमार ने पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश कोली,

सरदार पटेल जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार शर्मा और क्लर्क पूरनलाल के खिलाफ हापुड़ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश ने कोरी जाति के प्रमाण पत्र के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा और जीत गए थे। पूर्व चेयरमैन भारत कुमार फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर चुनाव लड़ने की शिकायत की गई थी।

जांच में पता चला कि जाति प्रमाण पत्र को बनवाने में गलत तथ्यों का ब्यौरा दिया गया था। हाईकोर्ट के आदेश के बाद करीब डेढ़ साल पूर्व जांच के बाद शासन ने ओमप्रकाश को चेयरमैन पद से हटा दिया था।

वर्तमान में एसडीएम हापुड़ प्रशासक के रुप में कार्य देख रही हैं। पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के संबंध में जानकारी नहीं है। टीसी में कोई हेराफेरी नहीं कराई गई थी। जांच होती है तो पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें