फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर सास-बहू से गन प्वाइंट पर लूट

Mon, 26 Dec 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
जेवर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान में दिनदहाड़े करीब पांच बदमाशों ने घर में घुसकर गन प्वाइंट पर सास-बहू से जेवर लूट लिए। सास का विरोध करने पर बदमाश उन पर चाकू  से हमला कर भाग गए। पीड़ित परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी जितेंद्र की पत्नी मिथलेश अपनी पुत्रवधू रिया के साथ घर में थीं। तभी करीब पांच बदमाश अलग-अलग बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और घर का दरवाजा

खुला देखकर सीढ़ियों के रास्ते ऊपर चढ़ गए। ऊपर पहुंचकर बदमाशों ने सास-बहू से तमंचे के बल पर लूटपाट करनी शुरू कर दी। लूट का विरोध करने पर एक बदमाश ने मिथलेश पर चाकू से हमला कर दिया और भाग गए।
विज्ञापन


गर्दन पर चाकू लगने से वह मामूली रूप से घायल हो गईं। पीड़िता मिथलेश ने बताया कि बदमाश सोने के कुंडल, चेन समेत कई जेवर ले गए। वारदात के बाद मौके पर जाम आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित परिवार घटना के बाद दहशत में है। इस मामले में पीड़ित परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


उधर, कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें