फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से तंग खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 20 May 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
कर्ज से तंग आकर अधेड़ ने खुद को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिथलेस विहार निवासी एक अधेड़ ने बैंक और साहूकारों के कर्ज से तंग आकर शुक्रवार शाम खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। अधेड़ का शव कोतवाली क्षेत्र के रेलवे पार्क के पीछे मिट्टी की दीवारों के बीच पड़ा मिला।
विज्ञापन


घटनास्थल से एक तमंचा और घर से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिथलेश विहार निवासी अनिल कंसल की गिनती पैसों वालों में होती थी। दो साल पहले उनकी पत्नी का बीमारी के चलते देहांत हो गया था।

उनकी दो बेटियां प्रीति और निक्की कंसल शादीशुदा हैं। प्रीति गाजियाबाद तो निक्की अनिल कंसल के पास ही रह रही थी। निक्की कंसल ने बताया कि उनके पिता अनिल कंसल शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे घर से शेविंग कराने की बात कहकर निकले थे।
विज्ञापन


काफी देर तक जब वह वापस नहीं आए तो वह उनकी तलाश करने के लिए निकल गई। सैलून की दुकान पर पिता के नहीं पहुंचने पर उसने अपने पति सचिन को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद उसके पति घर आए और दोनों देहात थाने में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे गए।

शाम करीब साढ़े चार बजे कुछ बच्चे रेलवे पार्क के पीछे बनी मिट्टी की दीवार के पास खेल रहे थे। बच्चों ने देखा कि मिट्टी की दीवारों के बीच एक अधेड़ का लहूलुहान शव पड़ा है। बच्चों के चीख पुकार मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक रामनयन यादव मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की कोशिश की। उन्होंने देहात थाने से संपर्क साधा तो पता चला कि देहात थाने में एक व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज हुई है।

इस पर पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों अधेड़ की शिनाख्त अनिल कंसल के रूप में की। पुलिस को मौके से एक तमंचा बरामद हुआ है।

निक्की का कहना है कि उसके पिता के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइल नोट में लिखा है कि पूरे होश में यह बताता हूं कि बैंक कर्ज और साहूकारों के कर्ज से परेशान होकर मैं मौत को गले लगा रहा हूं। पुलिस मेरे मौत के बाद किसी को बेवजह परेशान न करे।

अपर पुलिस अधीक्षक रामनयन यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

मृतक के पास से तमंचा जिस अवस्था में मिला है, उससे आत्महत्या और हत्या के पेंच में यह मामला उलझ गया है। तमंचा मृतक के नीचे पड़ा मिला है। गोली सीधी कनपटी में लगी है। सीओ विशाल यादव का कहना है कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें