फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की डकैती का वांछित धरा गया

Mon, 06 Jun 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बदमाश जतन सिरोही गैंग का शार्प शूटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाने की पुलिस ने रविवार की रात बछलौता नहर पुल पर हुई मुठभेड़ में बदमाश जतन सिरोही गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से चोरी की बाइक और एक तमंचा मिला है।
विज्ञापन


पकड़ा गया शूटर सहारनपुर जिले में कुछ दिन पहले राघव ज्वैलर्स के यहां एक करोड़ की लूट में वांछित था। पुलिस ने उस पर 12 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। उधर, पुलिस अधीक्षक ने इस अपराधी को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।

अपर पुलिस अधीक्षक राम नयन यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि रविवार की रात एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह फोर्स के साथ बछलौता नहर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बछलौता की ओर से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने रोकने का प्रयास की तो फायर करते हुए भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम जिला बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के गांव बाहपुर निवासी सोनू उर्फ ललित बताया।

जानकारी करने पर पता चला कि उसके खिलाफ बीबीनगर, सहारनपुर, स्याना और बाबूगढ़ में हत्या, डकैती, लूट व जानलेवा हमले के कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में बताया कि वह कुख्यात जतन सिरोही गैंग का शार्प शूटर है और वर्तमान में मुकेश हजरतपुरिया गैंग से जुड़ा है।

वर्ष 2015 में सहारनपुर के थाना सदर बाजार में स्थित राघव ज्वैलर्स के यहां एक करोड़ रुपये का डाका पड़ा था, जिसमें वह वांछित चल रहा है। सहारनपुर पुलिस ने उस पर 12 हजार का ईनाम घोषित कर रखा है।

पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस को चोरी की बाइक बरामद हुई है जो गाजियाबाद से कुछ दिन पहले ही चोरी की गए थी। साथ ही एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया। एएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने गुडवर्क करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें