फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दी गई रकम मांगने पर चलीं लाठियां

Sun, 17 Jul 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
fight - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सिखैड़ा गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन


सिंभावली के सिखैड़ा गांव निवासी रंजीत सिंह शनिवार देर शाम गांव के ही दिलशाद पर एक हजार रुपए उधार बताते हुए वापस मांगा तो दोनों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला बोल दिया,

जिसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के रंजीत सिंह, ईश्वरलाल, कृष्ण, महेश, सुनील और दूसरे पक्ष से फिरोज, रशीद, नजाकत, दिलशाद, जाहिद को शांतिभंग में निरुद्ध कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ एनके शर्मा ने बताया कि शांति व्यवस्था और माहौल खराब करने के आरोप मेंशांतिभंग में निरुद्ध कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें