फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर देसी शराब पीने से दो दोस्तों की मौत

Wed, 15 Mar 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
शराब पीने से दो दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सिखैड़ा गांव में होली के दिन देशी शराब पीने से दो दोस्तों की मौत हो गई। साथ ही तीन अन्य युवकों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों व्यक्यिों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं कराते हुए दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, पुलिस मामले में कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी के अनुसार, सिखैड़ा गांव में होली के दिन देशी शराब पीने से रामा, आनंद, गगन, कुंवरपाल और सुभाष की तबीयत बिगड़ गई।

जब तक पांचों दोस्त कुछ समझ पाते रामा (45) और आनंद (35) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आनन-फानन में परिजनों ने गगन, कुंवरपाल और सुभाष को नजदीकी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


वहीं, देशी शराब पीने हुई मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान रामा व आनंद के परिजनों ने पुलिस से दोनों की बीमारी के चलते मौत होने की बात कही और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, सीओ अतुल यादव ने बताया कि परिजनों ने दोनों की मौत होने का कारण बीमारी बताई है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि अत्याधिक शराब पीने से आंत व खून की नसें फट जाती हैं, लीवर फेल हो जाता है, इससे व्यक्ति की मौत तक हो जाती है। साथ ही उन्होंने लोगों से शराब नहीं पीने की भी अपील की है।

विषाक्त शराब और देशी शराब के सेवन से जिले के गांवों में मौत के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। इसके बाद भी इस जहर से जुड़े गोरखधंधे पर प्रभावी ढंग में नकेल कसना मुमकिन नहीं हो पा रहा है।

खादर क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने के गोरखधंधे में जुटे माफियाओं के लिए यहां की भौगोलिक स्थिति मददगार है। दबिश पड़ने के दौरान कच्ची शराब के गोरखधंधे से जुड़े लोग गंगा नदी पार कर आसानी से दूसरी साइड भाग जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें