फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बच्चे की मौत, चार घायल

Wed, 05 Apr 2017 09:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में बाईपास पर सलाई कट के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मां गंभीर घायल हो गई।  बच्चे की मौत हो गई। दूसरी ओर बाबूगढ़ में एक मिनी ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। जिसमें चालक और क्लीनर घायल हो गया।
विज्ञापन


मसूरी निवासी जफरूद्दीन का बेटा मेहराज अपनी मां मुंजरीन व भाई अयान (5) के साथ गढ़ के गांव मुरादपुर सैना बाइक से घर लौट रहा था। हापुड़ बाईपास पर सलाई कट के पास अयान को नींद की झपकी आ गई।

मुंजरीन ने उसे संभालने का प्रयास किया तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक डिवाइडर से टकराकर गिर गई। हादसे में अयान की मौत हो गई। जबकि दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


दूसरी ओर, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा मिनी ट्रक के चालक सुंदर को कुचेसर चौपला के पास नींद की झपकी आ गई। ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए।

पुलिस ने मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया। एएसपी रामनयन यादव ने बताया कि अलग-अलग दो सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हाईवे पर बुधवार सुबह दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल हो गए। बुधवार सुबह गाजियाबाद निवासी रविपाल अपने दोस्त नितिन और सौरभ के साथ बाइक से मोनाड विवि जा रहे था।

लाखन कट के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायल हो गए। उधर, डूहरी पेट्रोल पंप के पास बाइक फिसलने से मोहल्ला साकेत निवासी रामकुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें