फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में करंट उतरने से भैंसा की मौत, प्रदर्शन

Wed, 22 Jun 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विद्युत पोल से करंट उतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव इमटौरी के जंगल के रास्ते में हुए जलभराव में विद्युत पोल से करंट उतरने पर एक भैंसा की मौत हो गई है। इसके विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला भंडापट्टी सिकंदरगेट निवासी अनीस भैंसा बुग्गी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार की शाम को वह अपनी भैंसा-बुग्गी लेकर गांव इमटौरी के जंगल में माल लादने के लिए जा रहा था।

रास्ते में हुए जलभराव में करंट उतरने से भैसा की मौत हो गई। पानी में करंट उतरने से हुई भैंसे की मौत के विरोध में ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पावर कारपोरेशन से पीड़ित ग्रामीण को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में सलीम, राजकुमार, ओमवीर, असलम, युनूस, इरफान, मुन्नू, वकील, मामचंद आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें