फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममेरे भाइयों के साथ मिल की थी लूट, तीनों गिरफ्तार

Fri, 18 Mar 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
उधारी वापस करने वाले का बेटा ही निकला लूट का मास्टरमाइंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के दादरी गांव निवासी किसान रतन सिंह से हुई तीन लाख रुपये की लूट का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी तीन युवकों को गिरफ्तार कर लूटी की रकम बरामद कर ली।
विज्ञापन


किसान को उधार की रकम वापस करने वाले ग्रामीण का बेटा ही लूट मास्टर माइंड निकला है। उसने ममेरे भाइयों के साथ मिलकर लूट की थी। डीआईजी और एएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।  

एएसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि 16 मार्च को दादरी गांव निवासी रतन सिंह को गांव के ही धर्मवीर ने उधार लिए तीन लाख रुपये देने के लिए मेरठ रोड धीरखेड़ा स्थित केनरा बैंक की शाखा में बुलाया था। रुपये देने के बाद धर्मवीर ने उसे अपनी कार से गांव की पुलिया पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन


वहां से रतन सिंह पैदल ही अपने घर जा रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाकर खड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने किसान से रुपयों से भरा थैला लूट लिया था। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली और धर्मवीर के बेटे राहुल से पूछताछ की गई। उसने मामा के दो लड़कों के साथ मिलकर लूट करने की की बात स्वीकार कर ली।

बाद में पुलिस ने गांव अजराड़ा की मढैय्या थाना मुंडाली जिला मेरठ निवासी लोकेंद्र और अंकित को भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवकों की निशानदेही पर लूटे गए तीन लाख रुपये में से 2.85 लाख भी बरामद कर लिए गए।

15 हजार रुपये तीनों बदमाश खर्च कर चुके थे। गुडवर्क करने वाली टीम को डीआईजी की ओर से 10 हजार और जिला पुलिस की तरफ से पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया है। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें