फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी

Sun, 21 May 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फौज में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने युवक से 50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी देशराज के बेटे गजराज नेे रविवार को थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि गांव सेहल निवासी एक व्यक्ति का उसके घर आना-जाना था।
विज्ञापन


करीब तीन वर्ष पहले व्यक्ति ने उसकी नौकरी फौज में लगवाने की बात कही। इसके लिए उसने 50 हजार रुपये की मांग की। नौकरी के लालच में उसने उस व्यक्ति को 50 हजार रुपये दे दिए।

लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी उसकी फौज में नौकरी नहीं लग पाई तो उसने व्यक्ति से पैसे वापस मांगे। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने  उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। एसओ वीके आजाद ने बताया कि मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें