फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की कार समेत दो बदमाश गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दो बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक लूटी हुई कार भी बरामद की है। बदमाशों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात बाबूगढ़ पुलिस हाईवे पर थाने के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की कार सवार दो लोग संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। इस बीच पुलिस ने कार आते हुए देखी तो उसे रोकने का इशारा किया।

इस पर चालक ने कार की गति तेज कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर कार सहित दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने कार के दस्तावेज मांगे तो वह दस्तावेज नहीं दिखा सके। दोनों आरोपी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस उन्हें लेकर थाने आ गई। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अपने नाम शब्बू निवासी हिमायूं नगर एवन कालोनी, खरखौदा व मोहम्मद याकूब निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ बताया है।

बदमाशों ने बताया कि उन्होंने यह कार मेरठ निवासी विनोद ठाकुर से 80 हजार रुपये में खरीदी थी। विनोद ठाकुर सेल परचेज का कार्य करता था। वह इन दिनों लूट की कार खरीदने बेचने के मामले में मथुरा जेल में बंद है।

पुलिस ने बताया कि उनसे बरामद कार अप्रैल माह में कुचेसर रोड चौपला से लूटी गई थी। थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास तलाश किया जा रहा है। उनके चार साथी पूर्व में ही जेल जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें