शहर के मोहल्ला डबरिया निवासी एक युवक की मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक नोएडा के कॉल सेंटर में काम करता था। उसके पिता की 15 दिन पूर्व ही ब्रेन हैमरेज से मौत हुई थी।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम मोहल्ला डबरिया के अंबेडकर चौक निवासी 23 वर्षीय पवन मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र में किसी परिचित से मिलने गया था।
जब वह वहां से लौट रहा था तो एक थ्रीव्हीलर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पवन की मौके पर ही मौत हो गई। पवन कॉल सेंटर में नौकरी करता था और हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज से एमए की पढ़ाई कर रहा था।
दो भाइयों में पवन छोटा था। उसकी मां कमलेश देवी का रो रोकर बुरा हाल है। पवन के पिता की 15 दिन पूर्व ही ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी।