दो सप्ताह पूर्व गांव वैट में संदिग्ध दशा में झुलसी किशोरी ने मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा।
बता दें कि दो सप्ताह पूर्व सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट निवासी इदरीस खां के मकान के एक कमरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी।
कमरे से धुआं निकलता देख उसकी बेटी आग बुझाने के लिए कमरे में घुस गई, लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी की वह आग की चपेट में आ गई। चीख पुकार सुनकर पिता भी उसकों आग की लपटों से बचाने के लिए कमरे में घुस गया था लेकिन आग की तेज लपटों में पिता पुत्री को निकालने मेंे झुलस गया था।
परिजनों ने आनन-फानन में स्थानीय पीएचसी पर भर्ती करा दिया था। जहां चिकित्सकों ने हालत बिगड़ते देख पिता पुत्री को मेरठ के लिए रेफर कर दिया था । जहां मेरठ मैडिकल में उपचार के दौरान 22 वर्षीय अंजुम ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।
इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, रविवार की दोपहर को शव गांव में लाकर सुपुर्देखाक कर दिया गया।