फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बम’ के डर से खंगाली चार ट्रेनें

Fri, 15 Jan 2016 09:13 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकियों के मद्देनजर जीआरपी ने शुक्रवार को स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


स्टेशन और ट्रेनों में संदिग्ध लोगों और सामान की चेकिंग की गई, हालांकि जीआरीप कुछ नहीं मिला। वहीं यात्रियों में अफरातफरी मची रही।

रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह के नेतृत्व में सिपाहियों ने प्लेटफार्म में मौजूद लोगों और सामान की जांच की।

इसके अलावा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस में चेकिंग की गई।

जीआरपी ने यात्रियों से अनुरोध किया कि लावारिस सामान मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। प्लेटफार्म या ट्रेन में कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो सूचित करें।
विज्ञापन


चेकिंग को देखकर यात्रियों में थोड़ा हड़कंप की स्थिति रही। जीआरपी चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह का कहना है कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें