फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयोें ने घेरी कोतवाली

Sun, 09 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
विज्ञापन
crime - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर पर कार्यक्रम में डीजे पर डांस के दौरान कुछ युवकों से भाजपाइयों को झगड़ा हो गया। भाजपाइयों पर महिलाओं से अभद्रता किए जाने और पथराव करने का युवकों पर आरोप लगाया। यह घटना सात अप्रैल की है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भाजपाइयों ने रविवार को थाने का घेराव किया। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से एनसीआर दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर निवासी भाजपा नेता के घर पर सात अप्रैल को एक समारोह था। जिसमें परिजन और रिश्तेदार शाम के समय घर के बाहर लगे डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच वहां पहुंचे कुछ युवकों और भाजपा नेता के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने पथराव कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए।  भाजपा नेता ने युवकों पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया। दोनों ओर से एनसीआर दर्ज कराई गई।

दो दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर रविवार को भाजपाई भड़क गए। उन्होंने गढ़ कोतवाली का घेराव किया। घेराव में भाजपा नगराध्यक्ष योगेश वर्मा, अंकित गोयल, पिंटू ठाकुर, टिंकू शर्मा, अंशुल, शिव कुमार आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता अनिल राणा का कहना है कि घर में बच्चे के जन्मदिन का कार्यक्रम था।
विज्ञापन


जिसमें कुछ युवक बिना बुलाए पहुंचे और अभद्रता करने का विरोध करने पर उन्होंने पथराव किया। दूसरे पक्ष के बिजेंद्र सिंह का कहना है कि अभद्रता और पथराव करने का आरोप गलत है। सिर्फ डीजे पर नाचने के दौरान हाथापाई हुई थी।

किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास एनसीआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी पक्ष दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सतीश चंद पांडेय, सीओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें