फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने युवक को लूटा

Sun, 27 Mar 2016 08:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बाइक गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुदाफरा गांव के पास बाइक सवार युवक से बाइकर्स बदमाशों ने कैश और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन


किठौर निवासी अनीस किसी काम से बाइक से शनिवार को अपनी रिश्तेदारी में हापुड़ आ रहा था। मुदाफरा गांव के पास पहुंचा बाइक सवार तीन बदमाशों ने अनीस को ओवरटेक कर रोक लिया और उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया।

बदमाश उससे पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। पीड़ित ने बदमाशों के जाने पर शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें