फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बीच गणतंत्र दिवस पर हाई एलर्ट

Mon, 23 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अलर्ट के बाद चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव के बीच गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने हाई एलर्ट घोषित कर दिया है। एसपी ने शहर के सभी मुख्य स्थानों पर चेकिंग के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस होटल में आने वाले मेहमानों से लेकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रख रही है।
विज्ञापन


हापुड़ कई बार आतंकी गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है। पिछले साल भी एक मदरसे के संचालक का नाम आतंकी गतिविधि में सामने आया था। लगभग दस साल पहले भी हापुड़ में कई महत्वपूर्ण स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

इसमें पुलिस ने एक कथित समाजसेवी दानिश कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं कुख्यात आतंकी टुंडा भी पिलखुवा का निवासी है। ऐसे में दिल्ली के नजदीक होने के चलते कुछ संदिग्धों के हापुड़ में ठहरकर फिजा बिगाड़ने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन


26 जनवरी पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस सतर्कता बरतने के दावे कर रही है। इसे लेकर जिले के प्रमुख होटलों, धर्मशालाओं में ठहरने वाले मेहमानों की भी पूरी जांच पड़ताल की जाएगी।

इसमें संचालकों को आईडी सहित पूरी जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। अलंकृता सिंह ने बताया कि जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वह खुद मानीटरिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें