फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रा के फर्जी आरक्षण कराने वाला युवक दबोचा

Mon, 22 May 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
युवक दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिजनों की आईडी पर रेलवे टिकटों का फर्जी तरीके से आरक्षण कर उन्हें ब्लैक करने का धंधा करने वाले एक युवक को मुरादाबाद रेलवे की क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच और आरपीएफ हापुड़ की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मौके से 24 हजार के टिकट, एक लैपटॉप और प्रिंटर बरामद किया गया है। आरपीएफ सूत्रों के अनुसार मुरादाबाद रेलवे की क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच को जानकारी मिली थी कि खरखौदा में एक युवक अपने परिजनों की आईडी पर रेलवे के टिकट अवैध रूप से आरक्षित कराकर ब्लैक करता है।

इस सूचना पर मुरादाबाद से रेलवे इंटेलीजेंस के उप निरीक्षक अनिल कुमार, कृष्ण वीर सिंह राहुल राणा पुलिस बल के साथ सोमवार सुबह हापुड़ आए और आरपीएफ के उप निरीक्षक संतोष कुमार आदि को साथ लेकर खरखौदा पहुंचे।
विज्ञापन


टीम ने खरखौदा बस स्टैंड स्थित शर्मा बुक डिपो पर छापा मारकर वहां से करीब 24 हजार के विभिन्न स्थानों के आरक्षित टिकट, एक लैपटॉप और एक प्रिंटर बरामद किया। इसी के साथ दुकान के स्वामी सुमित भारद्वाज को हिरासत में ले लिया गया।

उसके पास आईआरटीसी का कोई लाइसेंस नहीं था। बताया गया है कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान बस स्टैंड पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें