फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने डाला सरिया फैक्ट्री में डाका

Thu, 08 Jun 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
सरिया फैक्ट्री में डाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे पर मदर डेयरी के पास स्थित सरिया फैक्ट्री में बुधवार रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने तीन कर्मियों को बंधक बनाकर डाका डाला। तीनों कर्मचारियों को कमरे में बंद कर उनके मोबाइल बदमाशों ने कब्जे में ले लिए थे।
विज्ञापन


वह 11 लाख रुपये का माल लूटकर ट्रक में भरकर ले गए। सुबह फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी काम पर पहुंचे तो उनको बंधक मुक्त कराया। पुलिस सूचना देने के बाद भी दोपहर तक मौके पर नहीं पहुंची, तो फैक्ट्री मालिक ने हापुड़ पहुंचकर एसपी से शिकायत की।

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच को पहुंची। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। गाजियाबाद के राजनगर गाजियाबाद निवासी रवि कुमार गर्ग की कामधेनू सरिया फैक्ट्री है। बुधवार रात 12 बजे आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने फैक्ट्री पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने फैक्ट्री में सो रहे तीनों कर्मचारी देवेंद्र खेड़ा, सुभाष गढ़ी मोहल्ला और दिनेश मुरादाबाद को एक कमरे में बंद कर दिया और उनके मोबाइल छीन लिए।  बदमाश करीब 11 लाख रुपये के लोहे के सरिया, केबल, वायर के माल को ट्रक में भरकर ले गए।

सुबह करीब नौ बजें फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने बंद कर्मचारियों को बाहर निकाला। इसके बाद पहले फैक्ट्री मालिक को सूचना दी गई।

फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन दोपहर तक पुलिस नहीं पहुंची। फैक्ट्री मालिक ने हापुड़ पहुंचकर एसपी हेमंत कुटियाल से शिकायत की। एसपी के आदेश के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की।

सीओ अतुल यादव ने बताया कि मामला एक सप्ताह पुराना है। जांच कराई जा रही है। शुरूआती जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें