फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बंधक बनाकर कार, मोबाइल व नगदी लूटी

Thu, 08 Jun 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मोबाइल व नगदी लूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दिन पहले बझेड़ा कलां गांव में अपने रिश्तेदार के यहां से सुसराल बुलंदशहर जा रहे युवक को बदमाशों ने लूट लिया। बाइक सवार बदमाशों ने उसको बांधकर रजाकपुर बाग में फेंक दिया। उसकी स्विफ्ट डिजायर कार, दो मोबाइल फोन और चार हजार नगदी लूटकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन


सुबह बंधक मुक्त होकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी तो धौलाना और गुलावठी पुलिस सीमा विवाद में उलझ गईं। पुलिस ने मामले को पांच दिन तक दबाए रखा। गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी दीपक शर्मा शनिवार रात कार से बझैड़ा कलां अपने रिश्तेदार के यहां गया था।

वहां से रात करीब 11 बजे वह अपनी सुसराल बुलंदशहर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर कार को रोक लिया। तमंचों से भयभीत कर दीपक के हाथ पैर बांधकर रजाकपुर के बाग में फेंक दिया।
विज्ञापन


बदमाश उससे स्विफ्ट डिजायर कार, दो मोबाइल फोन और चार हजार रुपये लूटकर भाग गए। सुबह राहगीरों ने दीपक को बंधक मुक्त कराया और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद गुलावठी और धौलाना पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। इसके चलते लूट की घटना को पांच दिन तक दबाए रखा।

इस दौरान दीपक एक से दूसरे थाने के चक्कर लगाता रहा। थानाध्यक्ष हरशरण शर्मा ने बताया कि घटना गुलावठी थाने के मिठ्ठेपुर में हुई है। इसकी जांच कर रिपोर्ट गुलावठी पुलिस को भेजी जाएगी। मामला गुलावटी थाने में ही दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें