व्यापारियों से 86700 रुपये लूटे
- फोटो : अमर उजाला
रघुनाथपुर गांव में पशुओं का सौदा कर लौट रहे दो पशु व्यापारियों को हाईवे पर अनवरपुर के पास दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 86700 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश व्यापारियों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित व्यापारियों ने तहरीर दी है। गांव आलमपुर निवासी इशा अल्ला और जाकिर पशु व्यापारी हैं। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर दोनों बाइक से गांव रघुनाथपुर में पशुओं का सौदा कर घर लौट रहे थे।
रास्ते में नेशनल हाईवे पर अनवरपुर के पास पहुंचे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर इशा अल्ला से 48700 और जाकिर से 38000 रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
पशु व्यापारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पशु व्यापारियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।