फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपकौली मंदिर में महिला से चेन लूटी

Mon, 07 Mar 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
स्ने‌चिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के प्राचीन छपकौली मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान आशुतोष के दर्शन करने आई दिल्ली की एक महिला की सोने की चेन दो महिलाओं ने लूट कर भीड़ में गायब हो गई। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर भीड़ ने दोनों महिलाओं को दबोच पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लेकर चेन बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के जाफराबाद निवासी राजीव कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ सोमवार को महाशिवरात्रि पर छपकौली गांव स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के आए थे।

मंदिर में भीड़ अधिक होने के कारण उसकी पत्नी महिलाओं की लाइन में लग गई। तभी दो महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन लूटकर भीड़ में गायब हो गई। पीड़ित महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और महिलाओं को दबोच पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि महिला के परिजन राजीव कुमार शर्मा ने महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है। महिलाओं से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें